jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

सतना: जिला सहकारी बैंक के CEO 96 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 सतना। लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.सी. शर्मा को 96 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई धान खरीदी के कमिशन के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद की गई।  क्या है पूरा मामला

शिकायतकर्ता सिद्धार्थ ओझा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सतना की नागौद शाखा में समिति प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं। उनके कार्य क्षेत्र में पटवारा, रीछुल और दुरेहा समितियां आती हैं।

ओझा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2025-26 में 32,300 क्विंटल धान की खरीदी की थी। इसके कमिशन के एवज में CEO के.सी. शर्मा ने उनसे 1 लाख रुपये की अवैध रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देना चाहने पर ओझा ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई।

इस तरह हुआ ट्रैप

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान आरोपी ने 3 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 96,000 रुपये की मांग की।

- Install Android App -

सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक रीवा योगेश्वर शर्मा के निर्देश पर टीम गठित कर आज 19 अगस्त 2026 को ट्रैप कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी के.सी. शर्मा को शिकायतकर्ता से 96,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

किस धारा में केस दर्ज

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988, संशोधित 2018 की धारा 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। लोकायुक्त पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

ट्रैप टीम में कौन थे शामिल

इस कार्रवाई को लोकायुक्त कार्यालय रीवा के निरीक्षक नरेश बेहरा और श्री एस.आर. मरावी के नेतृत्व वाली टीम ने अंजाम दिया।

लोकायुक्त पुलिस ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।