jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला

जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित

खिरकिया। जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिवों एवं सरपंचों के लिए प्रशिक्षण-सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा प्रवीण कुमार इवने की उपस्थिति में पंचायत प्रतिनिधियों एवं सचिवों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

प्रशिक्षण के दौरान जल समिति के गठन, ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करने, भवन निर्माण एवं पुनर्निर्माण तथा पेड़ काटने की अनुमति संबंधी प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण जनपद पंचायत टिमरनी की टीम द्वारा प्रदान किया गया।

प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी इवने ने उपस्थित सरपंचों एवं पंचायत सचिवों से ग्राम पंचायतों में संपत्ति कर, स्वच्छता कर एवं जलकर की वसूली की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन करदाताओं को बिल जारी किए जाने के बावजूद उनके द्वारा करों का भुगतान नहीं किया गया है,

- Install Android App -

ऐसे प्रकरणों में नियमानुसार वसूली के प्रस्ताव विहित प्राधिकारी को तत्काल भेजे जाएं। साथ ही ग्राम पंचायतों के लंबित विद्युत बिलों का भुगतान तीन दिवस के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने लंबित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों का तीन दिवस में संतोषजनक निराकरण करने तथा ग्राम पंचायतों की GPDP में अन्य विभागों की योजनाओं एवं गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर सम्मिलित करने के निर्देश दिए,

ताकि ग्राम पंचायतों की विकास योजना अधिक व्यापक एवं प्रभावी बन सके। उन्होंने पंचायतों में राजस्व संग्रहण, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खिरकिया  रीना कुमारिया सहित जनपद पंचायत खिरकिया के अधिकारी-कर्मचारी तथा पंचायत सचिव एवं सरपंच उपस्थित रहे।