jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

ब्रिक्स सम्मलेन 2026″ ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता – रक्षा और ट्रेड पर होगी बड़ी बात

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज सुबह दिल्ली पहुंच चुके हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री के. वी. सिंह ने उनका स्वागत किया। पुतिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बैठक में भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी, रक्षा साझेदारी, ऊर्जा और व्यापार पर चर्चा होगी।

कौन-कौन से राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं….?

भारत ने 1 जनवरी 2026 को ब्राजील से ब्रिक्स की अध्यक्षता ली है। यह भारत की चौथी अध्यक्षता है।

इस बार का सम्मेलन भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा। थीम है – *”Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability”*

11 सदस्य देश शामिल होंगे

ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया। इसके अलावा 10 पार्टनर देश और आउटरीच इनवाइटी भी आएंगे।

अभी तक पुतिन के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के आने की पुष्टि है। आज शाम तक कई राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच जाएंगे।

सम्मेलन में किन मुद्दों पर होगी चर्चा…?

भारत ने इस साल 25 शहरों में 350 से ज्यादा बैठकें की हैं। मुख्य एजेंडा में हैं….

– टेक्नोलॉजी और इनोवेशन- AI, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (UPI, आधार मॉडल), स्टार्टअप के लिए BRICS स्टार्टअप फंड

– आर्थिक सहयोग- क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सिस्टम, MSME पोर्टल, ग्लोबल सप्लाई चेन

– ग्लोबल गवर्नेंस- विकासशील देशों को वैश्विक संस्थाओं में ज्यादा प्रतिनिधित्व

- Install Android App -

– कृषि, स्वास्थ्य, ऊर्जा सुरक्षा और क्लाइमेट एक्शन

11 सितंबर को भारत मंडपम में ही BRICS बिजनेस फोरम भी होगा।

सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम – नई दिल्ली जिला 3 दिन सील

सम्मेलन को लेकर दिल्ली में G20 जैसी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

17 हजार से ज्यादा जवान तैनात

स्पेशल सीपी मनीष अग्रवाल के अनुसार 15,000 दिल्ली पुलिस के जवान और 200 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की तैनात हैं। हर वेन्यू पर DCP स्तर के अधिकारी तैनात हैं।11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली जिला पूरी तरह सील रहेगा। केवल स्थायी निवासियों और अधिकृत लोगों को ही प्रवेश मिलेगा।

उड़ानों पर रोक

एविएशन विभाग ने NOTAM जारी किया है। 11 से 13 सितंबर सुबह 7 से रात 11 बजे तक दिल्ली के 300 KM दायरे में सभी नॉन-शेड्यूल्ड फ्लाइट्स पर रोक है। ड्रोन और अनधिकृत फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पूरी तरह बैन हैं।

बॉर्डर पर नाकाबंदी

दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-UP के सभी प्रमुख बॉर्डर – सिंघु, औचंदी, टीकरी, गाजीपुर, चिल्ला, बदरपुर, कालिंदी कुंज पर अतिरिक्त बैरिकेड और जांच की जा रही है।

इमरजेंसी टीम

विदेशी एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी-लेयर सुरक्षा, कमांड एंड कंट्रोल रूम से CCTV सर्विलांस, विशेष इमरजेंसी रिस्पांस टीमें तैनात रहेंगी।

जनता के लिए एडवाइजरी

आज स्कूल, सरकारी दफ्तर और कई इलाकों में बैंक बंद रहेंगे। ट्रैफिक कई बार रोका और डायवर्ट किया जाएगा। मेट्रो सेवा सामान्य रहेगी लेकिन कुछ स्टेशनों पर निकास पर अस्थायी रोक लग सकती है। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर ही निकलने की अपील की है।