बैड़ी में कार गायब होने का मामला, अशोक बेलदार रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थाना!अज्ञात व्यक्ति पर कार ले जाने का शक,,,,
हंडिया। हंडिया क्षेत्र में घर के सामने खड़े वाहन की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। ग्राम बैड़ी निवासी अशोक बेलदार की वेगेनार कार रात में घर के सामने से गायब हो गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अशोक शुक्रवार को थाना हंडिया पहुंचे।
अशोक के अनुसार उन्होंने 1 सितंबर 2026 को राजकुमार मालवीय निवासी झुंडगांव, थाना हरदा से पुरानी मारुति कंपनी की वेगेनार कार क्रमांक MP 09 CG 1113 खरीदी थी। कार को अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए आरटीओ हरदा में प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है।
रात को खड़ी की, सुबह जगह खाली मिली
अशोक ने बताया कि 9 सितंबर की रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी वेगेनार कार घर के सामने खड़ी की थी। इसके बाद परिवार के साथ घर में सो गए। 10 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे बाहर आए तो जिस जगह कार खड़ी की थी, वहां कार नहीं थी।
कार गायब मिलने के बाद आसपास और गांव में तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अशोक ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार ले जाने का शक जताया है।
करीब 49 हजार रुपये बताई कीमत
रिपोर्ट के लिए दिए गए आवेदन में कार की कीमत करीब 49 हजार रुपये बताई गई है। अशोक ने पुलिस से कार की तलाश कर मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कार किस तरह और किसके द्वारा ले जाई गई। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

