jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

हंडिया की चोरी हुई वैगनआर का सतना कनेक्शन! मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, मंदिर के पास मिली कार

हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतना में दबिश देकर चोरी का वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हंडिया। ग्राम बैड़ी से चोरी हुई मारुति वैगनआर कार को हंडिया पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर सतना जिले से बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बैड़ी निवासी अशोक बेलदार की कार क्रमांक MP-09-CG-1113 9 सितंबर की रात घर के सामने से चोरी हो गई थी। फरियादी की शिकायत पर 11 सितंबर को थाना हंडिया में BNS की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 409/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मोबाइल लोकेशन से सतना तक पहुंची पुलिस

- Install Android App -

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल लोकेशन ट्रेस की गई, जो सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पिंद्रा में मिली। इसके बाद हंडिया पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी।

रामराजा हनुमान मंदिर के पास मिली कार

पुलिस टीम को ग्राम पिंद्रा स्थित रामराजा हनुमान मंदिर के पास चोरी गई वैगनआर बरामद हुई। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश गिरी (55), निवासी ग्वालियर तथा दीनदयाल अघोरी (60), निवासी सलोनी, थाना सिटी कोतवाली, छतरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा कार चोरी करना स्वीकार किए जाने का दावा किया गया है। पुलिस ने चोरी गया वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत 49 हजार रुपए बताई गई है, 14 सितंबर 2026 को सुबह 11:43 बजे जप्त किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हरदा के पर्यवेक्षण में की गई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।