jhankar
ब्रेकिंग
उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल

छात्राओं के लिए गीजर, पानी की टंकी एवं वाटर कूलर किए भेंट, विधायक ने किया छात्रावास का निरीक्षण

टिमरनी। 

तवा कॉलोनी स्थित कन्या छात्रावास में निवासरत छात्राओं की सुविधाओं में विस्तार करते हुए क्षेत्रीय विधायक कुंवर अभिजीत शाह द्वारा गीजर, पानी की टंकी एवं वाटर कूलर उपलब्ध कराए गए। विधायक श्री शाह ने छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

- Install Android App -

निरीक्षण के दौरान छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं प्राप्त अनियमितताओं के विषय पर कड़े शब्दों में सुधार की दिशा mr ट्राइबल डीईओ श्री माथुर को तत्काल निर्देशित किया एवं आवश्यकताओं और छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक श्री शाह द्वारा एक गीजर, 1000 लीटर पानी की टंकी एवं वाटर कूलर प्रदान किए गए। इनमें से गीजर तत्काल छात्रावास में उपलब्ध करा दिया गया है। इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से छात्राओं को गर्म पानी के साथ-साथ स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा भी प्राप्त होगी।

विधायक कुंवर अभिजीत शाह ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधा के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और उन्हें अपने अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण प्राप्त हो, इसके लिए आवश्यकतानुसार आगे भी सहयोग किया जाएगा।

छात्रावास प्रबंधन एवं छात्राओं ने सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विधायक कुंवर अभिजीत शाह एवं उनके मित्र मंडल का आभार व्यक्त किया।

छात्राओं की सुविधा और बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे ये प्रयास जनसेवा के संकल्प की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम हैं।