jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

मध्य प्रदेश – आज की खास खबरों की झलक

मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक आज – भोपाल मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे CM डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। हर विधानसभा में खेल ग्राउंड बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। CM सुबह 10:15 बजे डिस्कॉम कॉन्फ्रेंस, दोपहर 1:30 बजे मऊगंज बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेंगे, शाम को बेंगलुरु में इन्वेस्टर्स राउंडटेबल।

आज से लागू नई GST दरें – बड़ी राहत – आज 22 सितंबर से नई GST दरें लागू। दूध, पनीर, रोटी पर 0% GST, जीवन रक्षक दवाओं और बीमा पर भी छूट। दिवाली से पहले आम आदमी की जेब को राहत।

स्कूल छुट्टी पर कन्फ्यूजन क्लियर – आज मप्र में स्कूल बंद नहीं हैं। झारखंड-छत्तीसगढ़ में करम पूजा की छुट्टी की खबर वायरल होने से भ्रम फैला था। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया – सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल, बैंक, सरकारी दफ्तर सामान्य रूप से खुले हैं।

रीलबाज पुलिसकर्मियों पर PHQ सख्त – DGP कैलाश मकवाणा का नया फरमान – वर्दी में रील-वीडियो बनाने, गोपनीय दस्तावेज का स्क्रीनशॉट शेयर करने, ChatGPT/Gemini पर संवेदनशील जानकारी अपलोड करने पर पूरी रोक। बिना अनुमति सोशल मीडिया से कमाई पर भी पाबंदी, 30 दिन में आय का ब्यौरा देना होगा।

- Install Android App -

देवास में ₹98 करोड़ सड़क प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन – देवास में बड़ी सड़क परियोजना का भूमि पूजन हुआ। रीवा में बलराम कृषि महोत्सव में सिंचाई परियोजनाओं की जानकारी दी गई।

इंदौर में आज ‘नो कार डे’ – इंदौर आज तीसरी बार नो कार डे मनाएगा। लोग कार की जगह साइकिल, टू-व्हीलर, ई-रिक्शा से चलेंगे।

22 सितंबर को भोपाल-भरो आंदोलन – 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आज NHM मुख्यालय घेराव का ऐलान। 7 CHO बर्खास्तगी के विरोध में आंदोलन।

मौसम – आज हल्की बारिश, 24 से फिर तेज – प्रदेश में 33.89 इंच बारिश, सामान्य से 6% कम। आज 30 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट, 24 सितंबर से लो प्रेशर सिस्टम से फिर तेज बारिश के आसार।