jhankar
ब्रेकिंग
उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार एवं अनुपमा चौहान, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, डिप्टी कलेक्टर श्वेता बम्होरे एवं असवनराम चिरामन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

जनसुनवाई में हरदा निवासी रघुवीर प्रजापति ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीसरी किश्त की राशि जल्द प्रदान करने की मांग की, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम रिजगांव निवासी विजय पाण्डे ने आधार कार्ड नहीं बनने के संबंध में शिकायत की, जिस पर ई-गवर्नेंस मेनेजर को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

ग्राम भोनखेड़ी के ग्रामीणों ने भोनखेड़ी जिजगांव रोड़ पर बनी पाल से रोड़ पर पानी की समस्या बताई, जिस पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में हरदा निवासी रघुवीर प्रजापति ने धारणाधिकार योजना के तहत स्थायी पट्टे की मांग की,

जिस पर एसडीएम हरदा को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम गोंदागांवकला निवासी सुनिल शर्मा ने किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर तहसीलदार टिमरनी को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर निराकरण कराने के निर्देश दिये गये।