jhankar
ब्रेकिंग
उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित

हरदा : मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के खिरकिया विकासखण्ड में जिला पंचायत सदस्य के उप निर्वाचन वर्ष 2026 पूर्वार्द्ध के लिये 29 सितम्बर को मतदान होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) हरदा सिद्धार्थ जैन ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल निर्देशानुसार मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला पंचायत सदस्य के उप निर्वाचन वर्ष 2026 पूर्वार्द्ध हेतु मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से शुष्क दिवस घोषित किया है।

- Install Android App -

जारी आदेश अनुसार इस अवधि में खिरकिया विकासखण्ड की ग्राम पंचायत चिकलपाट, सांवरी, जामन्याखुर्द, जूनापानी, मकडाई, मकडाई पटल्दा, जामुखों, आमाखाल, खूदिया, पीपल्या खुदिया, गोमगांव, धनकार, महेन्द्रगांव, बावडिया नवीन, जिनवानिया व नहालीकला में शुष्क दिवस के दौरान मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से मदिरा के विनिर्माण, क्रय-विक्रय, धारण, संग्रहण, वितरण एवं परिवहन को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर जैन ने निर्देशित किया है कि शुष्क दिवस आदेश का संबंधित ग्राम पंचायतों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।