jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च किसान बोले- मंडी में 800 रु. तक गिरे भाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो हरदा ब्रेकिंग: किसान की मौत के मामले में भाई-भतीजे गिरफ्तार, जेल भेजे

5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण

हरदा| जिला मुख्यालय हरदा में इतिहास और आदिवासी गौरव का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 5 अक्टूबर को गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) संगठन कर रहा है, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग रहेगा।

प्रशासन और आयोजकों की संयुक्त बैठक

आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजकों की अहम बैठक हुई। बैठक में एसडीएम, एसडीओपी सहित अन्य अधिकारियों ने कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की। जुलूस के रूट और व्यवस्थाओं पर भी मंथन किया गया।

10 जिलों से पहुंचेंगे लोग, विशाल जुलूस निकलेगा

जयस जिला प्रभारी राकेश ककोडिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में हरदा सहित करीब 10 जिलों के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। पूर्व मंत्री, विधायक और अन्य विशिष्ट अतिथियों के भी आने की संभावना है।

- Install Android App -

कार्यक्रम की रूपरेखा

– 5 अक्टूबर को शहर में विशाल जुलूस निकाला जाएगा।

– शाम को कृषि उपज मंडी परिसर में मुख्य कार्यक्रम होगा।

– वहां आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन होगा।

– मुख्य आकर्षण आदिवासी फैशन शो ‘दर्पण’ होगा, जिसमें अन्य राज्यों से भी प्रतिभागी शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसके लिए जिले भर में प्रचार-प्रसार जारी है।