jhankar
ब्रेकिंग
चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट आज का सुविचार - 24 सितंबर 2026

26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप

न्यायिक अधिकारियों को मिलेगा स्वास्थ्य परामर्श

हरदा। जिला न्यायालय में न्यायिक परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर लगने जा रहा है।

“उल्लास: एक अभिनव प्रयोग”

- Install Android App -

के तहत एडीआर सेंटर, जिला न्यायालय परिसर में 26 सितंबर को द्वितीय मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होगा।

यह शिविर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। शिविर की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष अरविंद रघुवंशी करेंगे।

शिविर में न्यायिक अधिकारी, न्यायालयीन कर्मचारी और अधिवक्ताओं को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श और जांच की सुविधा दी जाएगी।