jhankar
ब्रेकिंग
चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट आज का सुविचार - 24 सितंबर 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 ग्रेटर नोएडा ।यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही प्राइवेट डबल-डेकर AC स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। हादसे में 9 यात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि 20-25 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

कब और कहां हुआ हादसा…?

यह हादसा 23-24 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे जेवर थाना क्षेत्र में 33 किलोमीटर माइलस्टोन, दयानतपुर गांव के पास हुआ।

बस राज कल्पना ट्रेवल्स की थी, नंबर BR32PA8647 बिहार नंबर की बस बताई जा रही है। बस में उस समय 35 से 40 यात्री सवार थे, ज्यादातर गहरी नींद में थे। बस कश्मीरी गेट से रात 9:30 बजे महोबा के लिए निकली थी।

कैसे लगी आग… ? – FIR में चौंकाने वाला खुलासा

शुरुआती जांच में AC में शॉर्ट सर्किट या स्पार्क से इंजन के लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगने की बात सामने आ रही है। फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि AC सिस्टम में ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैली।

यात्रियों की शिकायत पर दर्ज FIR में गंभीर आरोप लगे हैं

जब बस केबिन से जलने की तेज बदबू आ रही थी, यात्रियों ने ड्राइवर पवन और कंडक्टर योगेश को इस बारे में बताया।दोनो पर आरोप है कि उन्होने बस नहीं रोकी, बल्कि केबिन में बीड़ी-सिगरेट पीते रहे और कहा – “जलने की बदबू तो आती रहती है”। यात्रियों का आरोप है कि आग लगने पर भी ड्राइवर-कंडक्टर हंस रहे थे और बोले – “मरना है तो मरो, बस नहीं रुकेगी”।कुछ देर बाद ड्राइवर सीट के पास से अचानक लपटें उठीं और पूरी बस धूं-धूं कर जलने लगी।

- Install Android App -

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जलती बस से पटाखे फूटने जैसी आवाजें आ रही थीं, इसलिए सामान के साथ अवैध पटाखे ले जाए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही जेवर टोल प्लाजा पर तैनात फायर टेंडर समेत 4-5 गाड़ियां और जेवर पुलिस मौके पर पहुंची।

फायरकर्मियों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।कई यात्रियों ने चलती बस से खिड़की तोड़कर कूदकर जान बचाई।

एक महिला यात्री रिंकी राजपूत ने बताया – “मैं सो रही थी, किसी ने जगाया कि आग लग गई। अंदर काला धुआं भर गया था, दम घुट रहा था, धक्का-मुक्की में किसी ने खींचकर बाहर निकाला।”बस का पिछला हिस्सा गैस कटर से काटकर अंदर फंसे 9 शव निकाले गए। शव बुरी तरह जलने से पहचान मुश्किल है। घायलों को कैलाश अस्पताल, जेवर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कार्रवाई और सरकार का ऐलान

जेवर थाने में गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज, ड्राइवर और कंडक्टर दोनों गिरफ्तार।पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है। बस में लोडेज छत पर भी ज्यादा सामान था।सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

फॉरेंसिक टीम आग के सही कारणों की जांच कर रही है। एक्सप्रेसवे पर करीब 2 घंटे तक ट्रैफिक रोका गया था।