jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा

जर्जर सड़क के विरोध में कांग्रेस का जनआंदोलन, शीघ्र निर्माण की मांग

हरदा। हरदा से आशापुर तक लंबे समय से बदहाल पड़े मार्ग के निर्माण एवं सुधार की मांग को लेकर हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा पैदल यात्रा निकाली जा रही है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण राहगीरों, किसानों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस ने जनआंदोलन शुरू किया है।

कांग्रेस का कहना है कि हरदा–पोखरनी–आशापुर मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने कहा कि सड़क की बदहाली को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण अब जनता के साथ पैदल यात्रा कर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है।

सोमवार को कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

- Install Android App -

पदयात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों, किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। यात्रा के सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की जानकारी दी गई है, जहां सड़क निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

कांग्रेस ने शासन-प्रशासन से हरदा से आशापुर मार्ग का शीघ्र स्थायी निर्माण, निर्माण कार्य में गुणवत्ता की निगरानी और समयबद्ध कार्ययोजना सार्वजनिक करने की मांग की है।

विधायक डॉ. दोगने ने कहा कि सड़क जनता की मूलभूत आवश्यकता है। बार-बार मांग और ज्ञापन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर जनहित में सड़क पर उतरकर आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने सरकार से मार्ग की वास्तविक स्थिति को देखते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।

ये रहे मौजूद

पदयात्रा में वरिष्ठ नेता बद्री पटेल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पवार, राजेश पटेल गोयत, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रानू दशरथ पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, शहर अध्यक्ष असलम पठान, दुर्गादास पाटिल, अवनीश पगारे, युवा नेता भूपेंद्र राजपूत, सावन शर्मा, मनजीत बघेल, आशुतोष कोठारी, प्रशांत गौर, जितेंद्र राजपूत, देवेंद्र राजपूत, देवेंद्र दरबार, दिलीप संचार, लोकेश जायसवाल, गोल्डी कुशवाह, राकेश पाराशर, बलदार खान, डॉ. जितेंद्र सोनी, हाजी अय्यूब खान, गोविंद व्यास, आनंद मांझी, कपिल साकले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।