jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न

हरदा, :  प्रत्येक वर्ष 28 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य सुरक्षित गर्भ समापन सेवाओं के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना, असुरक्षित गर्भ समापन से होने वाली मातृ मृत्यु एवं जटिलताओं की रोकथाम करना तथा महिलाओं एवं किशोरियों को उनके प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित अधिकारों एवं उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि कार्यशाला में जिला आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास विभाग,

- Install Android App -

पुलिस विभाग, पंचायत राज विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से संशोधित गर्भ का चिकित्सकीय समापन अधिनियम 1971 तथा पीसीपीएनडीटी एक्ट (पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994) के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलजा महाजन ने कहा कि जानकारी का अभाव, सामाजिक कलंक, सेवाओं तक पहुँच में कठिनाई, प्रशिक्षित सेवा प्रदाताओं की कमी तथा असुरक्षित तरीकों का उपयोग महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

उचित परामर्श महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य संस्थाओं तक पहुँचाने में सहायता करता है। कार्यशाला में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश गौड़, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.के. चौरे, जिला चिकित्सालय से नव नियुक्त महिला चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ, डीपीएचएनओ, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यकर्ता एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे।