jhankar
ब्रेकिंग
अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज

गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा पूरा गांव।

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा तहसील के ग्रामीण अंचल ग्राम चतरखेड़ा में इन दिनों खुशी और जश्न का माहौल है। वजह है यहाँ की बेटी अनामिका रघुवंशी का सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई ) के पद पर चयन होना। जैसे ही अनामिका की सफलता की खबर गाँव पहुँची, ग्रामीणों और परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

- Install Android App -

बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर गाँव वालों ने उनका ऐसा भव्य स्वागत किया कि देखने वाले देखते रह गए। ढोल-ताशों की गूँज, आतिशबाजी और फूलों की वर्षा के बीच पूरे गाँव ने अपनी लाड़ली का ऐतिहासिक स्वागत किया। घर के बाहर सजी भीड़ और हर चेहरे पर गर्व की चमक यह बयां कर रही थी कि इस बेटी ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा दिया है।

अनामिका के पिता उत्तम सिंह रघुवंशी एक भूतपूर्व सैनिक (Ex-Army Man) हैं। देश सेवा करने वाले पिता के संस्कारों और अनुशासन को अपनाते हुए अनामिका ने सुरजभान कोचिंग, होशंगाबाद के मार्गदर्शन के साथ-साथ अपने स्व-अध्ययन (Self Study) के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने बेटी को मालाओं से लाद दिया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। इस भव्य स्वागत ने साबित कर दिया कि जब घर की बेटी अपनी मेहनत से सफलता का परचम लहराती है, तो पूरा समाज उसके साथ गर्व से खड़ा होता है। अनामिका की यह सफलता आज क्षेत्र की हर बेटी के लिए प्रेरणा बन चुकी है।