jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

टिमरनी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी की बाइक बरामद

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | टिमरनी। टिमरनी थाना पुलिस ने आलमपुर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को आलमपुर निवासी सुंदरलाल गहलोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 जुलाई की रात परिवार के साथ घर में सोने के बाद सुबह उठने पर घर के गलियारे में खड़ी लाल रंग की एचएफ डीलक्स बाइक क्रमांक MP47 ME 4391 गायब मिली। साथ ही घर के अंदर रखी कोठी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे गेहूं व मूंग की फसल की बिक्री के कुल 1,21,539 रुपये भी चोरी हो गए थे।

- Install Android App -

मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्धों से पूछताछ की।

जांच के दौरान पुलिस ने शिवा पिता शान्तुलाल बावस्कर (18), निवासी इंदिरा कॉलोनी, सोडलपुर, टिमरनी और विशाल पिता चैनसिंह कोरकू (20), निवासी इंदिरा कॉलोनी, सोडलपुर, टिमरनी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी इंचार्ज अरुणा सिंह के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौड़ सहित पुलिस एवं साइबर टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।