jhankar
ब्रेकिंग
जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा मुख्यमंत्री का हरदा दौरा बना चर्चा का विषय, पत्रकारों से दूरी और कांग्रेस विधायक को 2 घंटे इंतजार इंदौर में BJP कार्यकर्ता को थाने में पीटने का मामला CJP Protest: दिल्ली कूच से पहले बड़ी कार्रवाई, फ्लाइट के अंदर से अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रा... विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, 13 सड़कों के निर्माण की उठाई मांग रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण

जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से

हरदा। दिगंबर जैन समाज, हरदा के तत्वावधान में देवाधिदेव 1008 श्री शांतिनाथ भगवान की आराधना एवं भक्ति के लिए 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 11 अक्टूबर, रविवार से प्रारंभ होकर 26 अक्टूबर, सोमवार तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन विधान पूजा, अभिषेक एवं शांतिधारा सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

आयोजन का शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे यंत्राभिषेक, जाप, संकल्प एवं अनुष्ठान के साथ होगा। इसके बाद प्रातः 7 बजे नित्य अभिषेक एवं शांतिधारा की जाएगी। प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण, सकलीकरण एवं विधान पूजा प्रारंभ होगी। आयोजन के दौरान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से विधान पूजा संपन्न कराई जाएगी।

- Install Android App -

26 अक्टूबर को होगा विश्व शांति महायज्ञ

महामंडल विधान के समापन दिवस सोमवार, 26 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा होगी। इसके बाद प्रातः 8 बजे से विधान पूजा प्रारंभ होगी। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत विश्व शांति महायज्ञ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। इसमें परिवार और समाज की आरोग्यता, समृद्धि, सुख-शांति एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना की जाएगी।

दिगंबर जैन समाज, हरदा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने समस्त सामाजिक बंधुओं एवं माता-बहनों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने तथा पुण्य संचय करने की अपील की है। 16 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन से जैन समाज में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होगा।