jhankar
ब्रेकिंग
MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. आज धनतेरस पर गुलजार रहेगा हरदा का बाजार पंजाब में पाकिस्तान की साजिश नाकाम टेल क्षेत्र में सिंचाई का पानी नहीं पहुंचा तो किसान देंगे धरना, किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन हरदा को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत हरदा में बैलगाड़ी दौड़ में चिमनियां और छोटा महबूब की जोड़ी ने मारी बाजी, जीता 31 हजार का इनाम देवास टीआई हत्याकांड के बाद हरदा की सियासत में आया ऊबाल आशाराम बापू के बेहतर उपचार की मांग को लेकर हरदा में ज्ञापन, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया को सौंपा पत्...

हरदा को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

बिरजाखेड़ी बायपास के 500 मीटर हिस्से का सीमांकन कर शुरू हुआ निर्माण

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 हरदा। शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित बिरजाखेड़ी बायपास के करीब 500 मीटर हिस्से का गुरुवार को सीमांकन किया गया। राजस्व विभाग की टीम ने नपती कर जमीन का कब्जा पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया है।

7 किसानों को मिलेगा 1 करोड़ का मुआवजा

- Install Android App -

इस 4.50 किमी लंबे बायपास में अब मात्र 500 मीटर का निर्माण बाकी था। इस हिस्से के लिए 7 किसानों को करीब 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाना है। SDM शैलेंद्र बडोनिया ने बताया कि कुल 1 करोड़ का मुआवजा स्वीकृत किया गया है, जिसमें से 6 किसानों को भुगतान किया जा चुका है और एक की प्रक्रिया जारी है।

10 मीटर चौड़ी सड़क, सुरक्षा के लिए बनेंगे प्रोटेक्शन वॉल और पुलिया

PWD के SDO आरके पाठक ने बताया कि सड़क की कुल चौड़ाई 10 मीटर होगी, जिसमें 7 मीटर डामर रोड और दोनों तरफ 1.5-1.5 मीटर के शोल्डर रहेंगे। पास में अंजनाल नदी बहती है, इसलिए सड़क की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन वॉल और पुलिया का निर्माण भी किया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत मुआवजे सहित लगभग 10 करोड़ रुपए है।

सीमांकन कार्रवाई के दौरान तहसीलदार महेंद्र सिंह चौहान, 20 पुलिस जवान, 30 कोटवार, 5 पटवारी और 2 RI मौजूद रहे।