jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका धनतेरस पर हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक, पंकज, भरत और राजेश की हुई स्वामित्व रजिस्ट्री  हरदा में दीपावली पर्व पर सिर्फ ग्रीन पटाखे चलेंगे दीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षण आईटीआई में रोजगार मेला ‘युवा संगम 12 नवम्बर को होगा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा जबलपुर-भोपाल हाईवे पर कार से कुचलकर युवक-युवती की हत्या हंडिया : जय किशन धनगर बने अखिल भारतीय पाल महासभा के हरदा जिलाध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर,,, MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि

पंजाब में पाकिस्तान की साजिश नाकाम

ड्रोन से भेजी ग्लॉक पिस्टल लेने आए 2 युवक गिरफ्तार, 7 मैगजीन बरामद

BSF की सूचना पर डेरा बाबा नानक पुलिस का एक्शन,खेत से मिले हथियार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 – पंजाब । प्रदेश के गुरदासपुर जिले में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। डेरा बाबा नानक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ग्लॉक पिस्टल और 7 मैगजीन के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

कैसे पकड़े गए आरोपी…?

थाना डेरा बाबा नानक के SHO अशोक कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई DGP पंजाब गौरव यादव, IG बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और SSP बटाला डॉ. महताब सिंह के निर्देश पर की गई।

- Install Android App -

गुरुवार को कस्सोवाल पोस्ट पर तैनात BSF की 22 राजपूत यूनिट ने दो युवकों को संदिग्ध हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पाकिस्तान से जुड़ा तार, खेतों में छिपाए थे हथियार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर के कहने पर गांव घनिए के बेट के खेतों में ड्रोन से गिराए गए हथियार लेने आए थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर खेतों से एक अत्याधुनिक ग्लॉक पिस्टल और 7 मैगजीन बरामद की हैं।

कौन हैं गिरफ्तार युवक …?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुलप्रीत सिंह निवासी धारीवाल सोहियां और रवि राजपूत निवासी अभयपुर, पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने हथियार जब्त कर दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और नेटवर्क के अन्य लिंक खंगाल रही है।