jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

कलेक्टर कुमार सत्यम ने टेमागांव में उचित मूल्य की दुकान एवं आयुष चिकित्सालय का किया निरीक्षण

राशन वितरण व्यवस्था और उर्वरक की उपलब्धता की ग्रामीणों से ली जानकारी, दुकान भवन की मरम्मत कराने के दिए निर्देश

हरदा : कलेक्टर कुमार सत्यम ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत टेमागांव में आयोजित क्लस्टर स्तरीय संवाद शिविर के दौरान गांव की उचित मूल्य की दुकान एवं आयुष चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम टिमरनी असवनराम चिरामन सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

उचित मूल्य की दुकान के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर ही दुकान के स्टॉक का सत्यापन करवाया। साथ ही पीओएस मशीन के माध्यम से राशन वितरण एवं बिक्री व्यवस्था की जांच की। उन्होंने दुकान में खाद्यान्न एवं उर्वरक के भंडारण की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से राशन एवं उर्वरक की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर ने उचित मूल्य की दुकान के भवन की स्थिति का अवलोकन करते हुए उसकी आवश्यक मरम्मत करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके बाद उन्होंने आयुष चिकित्सालय का भी निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने आयुष चिकित्सालय की ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या तथा चिकित्सालय में उपलब्ध दवाइयों की जानकारी भी ली। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं एवं दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।