jhankar
ब्रेकिंग
आज का खास त्यौहार गणेश चतुर्थी गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, विघ्नहर्ता गणेश की पूजा से खुलेंगे संकटों के... आज आया सोना-चांदी में जोरदार उछाल शादी की खुशियां मातम में बदलीं रात के अंधेरे में मौत बनकर आया खड़ा ट्रक गुना - अस्पताल में ही मची चीख-पुकार देश की नजर दिल्ली पर 30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा - क्या आएगा परिसीमन बिल.... ? आज मप्र में बढ़ेगी ठिठुरन, 4 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट आज का राशिफल: आज दिनांक 27/11/2026 को जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे 20.50 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी और तथाकथित पत्रकार पर लगाए गंभीर आरोप हरदा में किसान संगठनों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक, किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन

आज मप्र में बढ़ेगी ठिठुरन, 4 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

प्रदेश करौंदी सबसे ठंडा, गुना सबसे गर्म

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मध्यप्रदेश में आज शुक्रवार, 27 नवंबर को ठंड का असर और बढ़ गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है, लेकिन 4 जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम को कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी छा सकता है।

सबसे ठंडा और सबसे गर्म कहां रहा….?

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ठंडी रात कटनी के करौंदी में रही, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दमोह में 7.0 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 7.4 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 7.7 डिग्री और भोपाल में 8.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस गुना में दर्ज किया गया।

4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज भोपाल, शाजापुर, दमोह और कटनी में शीतलहर की संभावना है। इन चारों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो तो शीतलहर के दौरान बाहर न निकलें।

हरदा का मौसम

हरदा में आज मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री रह सकता है। सुबह हल्की ठंड महसूस होगी।

देवास का मौसम

देवास में भी आज मौसम साफ और धूप वाला रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में ठंड बढ़ेगी।

बैतूल का मौसम

- Install Android App -

बैतूल में आज मौसम साफ रहेगा, सुबह ठंडी रहेगी। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री रह सकता है।

खंडवा का मौसम

खंडवा में आज मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में ठंड बढ़ेगी।

नर्मदापुरम का मौसम

नर्मदापुरम में आज मौसम साफ रहेगा, सुबह हल्की धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री रह सकता है।

इंदौर का मौसम

इंदौर में आज मौसम साफ रहेगा, दिन सामान्य रहेगा और रात ठंडी रहेगी। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री रहने का अनुमान है। पिछली रात इंदौर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज हुआ था।

भोपाल का मौसम

भोपाल में आज मौसम साफ रहेगा, सुबह कोहरा छा सकता है और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री रह सकता है।

आगे कैसा रहेगा मौसम…?

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। इससे प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। किसानों को सुबह की ओस और ठंड से फसलों को बचाने के लिए सतर्क रहने की सलाह है।