हंडिया।लॉकडाउन के तीसरे चरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने और लोगों के वेवजह बाहर घूमने पर रोक लगाने हेतु प्रशासन ने बुधवार दोपहर में फ्लैग मार्च निकाला,वाहन के काफिले के साथ निकले फ्लैग मार्च का नगर निरीक्षक एसपी सिंह वघेल और तहसीलदार डॉ.श्रीमती अर्चना शर्मा नेतृत्व कर रहे थे।फ्लैग मार्च के आगे-आगे पुलिस की तेज आवाज में सायरन बजाती हुई गाड़ी चल रही थी।उसके पीछे अन्य पदाधिकारी व पुलिस की गाड़ियां थी।तहसील मुख्यालय से निकलने के बाद पुराने बस स्टेंड,मेन मार्केट होते हुए मुख्य बस स्टैंड तक गया। जहां से पुन:तहसील मुख्यालय पहुंचने के बाद फ्लैग मार्च समाप्त हुआ।
इसमें तहसीलदार श्रीमती शर्मा,नायव तहसीलदार भरत अहिरवार,नगर निरीक्षक श्री वघेल,राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया,पटवारी सुभाष मर्शकोले सहित पुलिस व राजस्व विभाग के अनेक कर्मचारी व अधिकारी शामिल थे,
इस दौरान राजस्व निरीक्षक श्री पथोरिया तथा ग्राम पटवारी श्री मर्सकोले द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से लॉकडाउन- 3 के अनुपालन के लिए लोगों से अपील कर बताया जा रहा था कि लॉकडाउन 17 मई तक चलेगा। इस लॉकडाउन में किराना दुकानें,सब्जी एवं फल की दुकानें ,मिल्क सेंटर, दवा दुकानें एवं पेट्रोल पंप आदि निर्धारित समय तक खुले रहेंगे।
वहीं अनावश्यक रुप से चलाएं जाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।बहुत आवश्यक कार्य हो तो हीं मास्क लगाकर अपने घरों से बाहर निकलें,एक बाइक पर एक ही व्यक्ति सवारी करें।

