हरदा /जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं चने की खरीदी की जा रही है। इस अवधि में गोदामों एवं वेयरहाऊस से किसानों के स्कंद के अलावा अन्य स्कंद की निकासी बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के प्रतिबंधित है। कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा के निर्देशानुसार अधिकारियों द्वारा वेयरहाउस एवं गोदामों का निरीक्षण कर स्कंद का सत्यापन किया गया। तहसीलदार श्रीमती विंकी सिंहमारे एवं नायब तहसीलदार श्री महेंद्र चौहान द्वारा विभिन्न वेयरहाऊस एवं गोदामों का निरीक्षण कर स्टॉक का सत्यापन किया गया।
ब्रेकिंग
