jhankar
ब्रेकिंग
20.50 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी और तथाकथित पत्रकार पर लगाए गंभीर आरोप हरदा में किसान संगठनों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक, किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन सिद्धार्थ बिश्नोई के नेतृत्व में NSUI ने निकाली भव्य संविधान यात्रा संविधान दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कर खिलाड़ियों ने नसे से दूर रहने का लिया संकल्प  युवाओं के लिए संविधान के मूल्यों को समझना आवश्यक, युवालय केंद्रों में मनाया गया संविधान दिवस जलकर वसूली हेतु 4 दिसम्बर से प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार लगेंगे विशेष शिविर 12 घंटे में हरदा पुलिस की बड़ी सफलता, खंडवा से सकुशल मिलीं दो नाबालिग बालिकाएं अवैध शराब तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीपाबड़ पुलिस ने मांदला से पकड़ा जिला जेल में बंदियों ने ली संविधान की शपथ भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण तथा न्यायालयीन कर्मचारीगणों द्वारा संविधान उद...

ग्वालियर की तीन सीटों पर 24 को जन-आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे मुख्यमंत्री

ग्वालियर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड़ शो के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 अक्टूबर को शहर में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। सुबह 11 बजे के करीब वे ग्वालियर पहुंचेंगे, यहां सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शहरी क्षेत्र की तीन विधानसभा सीटों पर रोड शो करेंगे। इस रोड शो के लिए शिवराज एक रथ पर सवार होकर निकलेंगे। ये रथ ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व और ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए गुजरेगा।
जन आशीर्वाद यात्रा के ग्वालियर संभाग के प्रभारी जयसिंह कुशवाह ने बताया कि सभा और रोड शो को लेकर बड़े स्तर पर तैयारी की जाएगी। इसके लिए 500 सदस्यों की टीम तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा दोपहर दो बजे से शुरू की जाएगी।