jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

Coronavirus से बचाने के लिए बाजार में बिकने के लिए आया हल्दी वाला दूध, जानिए क्या है कीमत

Coronavirus से बचने के लिए डॉक्टर्स लोगों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता Immunity बढ़ाने की सलाह देते हैं और ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में हल्दी का नाम सबसे आगे है। दूध में हल्दी पीने से ना सिर्फ यह रोगों से लड़ने में मदद करती है बल्की एक एंटीस्पेटिक का भी काम करती है। सर्दियों में तो गुनगुने दूध में हल्दी पीना काफी फायदेमंद साबित होता है। देश में कोरोना से निपटने के लिए जहां तरह-तरह की चीजें की जा रही हैं वहीं अब डेयरी कंपनी ने लोगों के लिए नए तरह का दूध पेश किया है।

यह दूध हल्दी वाला है और इसे पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी साथ ही सर्दी-जुकाम आपसे दूर रहेगा। यह हल्दी वाला दूध केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर मदर डेयरी ने बाजार में पेश किया है।

इसलिए है मांग

- Install Android App -

दरअसल, हल्दी में पाया जाने वाला फ्लेवोनाड करक्युमिन इंसान के शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है। साथ ही बीमारी से जल्द ठीक होने में मदद भी करता है। इन दिनों दुनियाभर के बाजार में गोल्डन मिल्क की मांग बढ़ रही है और ऐसे में भारतीय बाजार में मदर डेयरी ने यह दूध पेश किया है।

अपने इस प्रोडक्ट को लॉन्च करते हुए कंपनी ने एमडी संग्रम चौधरी ने कहा कि हल्दी और दूध का काढ़ा जिसे अंग्रेजी में टरमररिक लाटे कहा जाता है, आज दुनियाभर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उपयोग किया जा रहा है। हमारे देश में दादी और नानी के नुस्खों में भी इसका जिक्र है और इस हल्दी का उपयोग बीमारियों के इलाज में किया जाता था। आयुर्वेद में भी इसके महत्व के बारे में बताया गया है।

चौधरी के अनुसार, उनका हल्दी मिल्क एक फ्लेवर्ड प्रोडक्ट है और इसमें दूध हल्दी के फायदे मिलेंगे। यह दूध कंपनी के सारे स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।