jhankar
ब्रेकिंग
20.50 लाख रुपये के लेन-देन विवाद में शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मी और तथाकथित पत्रकार पर लगाए गंभीर आरोप हरदा में किसान संगठनों और विभागीय अधिकारियों की संयुक्त बैठक, किसानों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन सिद्धार्थ बिश्नोई के नेतृत्व में NSUI ने निकाली भव्य संविधान यात्रा संविधान दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कर खिलाड़ियों ने नसे से दूर रहने का लिया संकल्प  युवाओं के लिए संविधान के मूल्यों को समझना आवश्यक, युवालय केंद्रों में मनाया गया संविधान दिवस जलकर वसूली हेतु 4 दिसम्बर से प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार लगेंगे विशेष शिविर 12 घंटे में हरदा पुलिस की बड़ी सफलता, खंडवा से सकुशल मिलीं दो नाबालिग बालिकाएं अवैध शराब तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, छीपाबड़ पुलिस ने मांदला से पकड़ा जिला जेल में बंदियों ने ली संविधान की शपथ भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण तथा न्यायालयीन कर्मचारीगणों द्वारा संविधान उद...

खुफिया विभाग की नाक के नीचे बिक रहे दहशत के गुब्बारे

सतना: देश के कई राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे समय में एक बार फिर पाकिस्तान द्वारा हिन्दुस्तान को कमजोर करने की साजिशें रची जा रही हैं। अभी दो दिन पहले ही पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन ने मध्यप्रदेश समेत देश के कई बड़े रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। वहीं अब सतना में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे गुब्बारे सामने से हड़कंप मच गया है। एक ओर इन गुब्बारों के मिलने से पुलिस के हाथ पांव फुल गए हैं, वहीं देश की सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े हो गए हैं।
यह बेहद चौेकाने वाली बात है कि पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ गुब्बारा हमारे देश में बेचा जा रहा है। शर्म की बात तो यह है कि यह गुब्बारे सतना में महीनों से बिकते रहे और खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। दशहरा पर्व के दौरान जब एक युवक ने फुटपाथ पर लगी दुकान से गुब्बारा खरीदकर उसमें हवा भरी तो उसके होश उड़ गए।

- Install Android App -

हरे रंग के इस गुब्बारे में पाकिस्तानी झण्डे के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ था।सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में गुब्बारे बेचने वाली वृद्ध महिला को पकड़ लिया। महिला से पूछताछ की गई।  पता चला कि टाईगर नामक कंपनी ने पाकिस्तानी गुब्बारों को बनाया है। पुलिस ने शहर के सभी गुब्बारा व्यापारियों के यहां दबिश देकर पूछताछ की। लेकिन ये कंपनी कहां से और कैसे संचालित हो रही है। कुछ पता नहीं चल सका, नाकामी को छिपाने के लिए सतना पुलिस अब खामोश हो गई है।