jhankar
ब्रेकिंग
दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम 4 साल से दर्द में जी रहा आदिवासी किसान: आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नहीं मिला समुचित इलाज, अब जांघ... केंद्रीय विद्यालय हरदा के शिक्षक पर लापरवाही के आरोप, अभिभावकों ने कलेक्टर से की शिकायत जनसुनवाई में फिर पहुंचीं छात्राएं: छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ अधीक्षिका पर धमकाने का आरोप,...

बड़नगर के प्रभारी सीएमओ के तीन घरों पर छापे, तीन करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली

उज्जैन। आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को लोकायुक्त ने बड़नगर के प्रभारी सीएमओ कुलदीप किंशुक के तीन घरों पर एक साथ छापे मारे। जांच में माकड़ोन में तीन मकान, एक प्लॉट, उज्जैन में एक मकान, दो निर्माणाधीन मकान, एक निर्माणाधीन होटल, साढ़े 21 बीघा खेती की जमीन, आधा किलो सोने के जेवर, 4.50 किलो चांदी के आभूषण व दो कार, दो स्कूटी व दो बाइक मिली हैं।

12 साल की नौकरी में कुलदीप का वेतन करीब 25 लाख रुपये बना है। मगर उसके पास तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिल चुकी है। वर्तमान में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर होने के बावजूद उसे प्रभारी सीएमओ बनाया गया था।

लोकायुक्त निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि जून में कुलदीप के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। बड़नगर में सरकारी आवास पर सुबह 5.30 बजे लोकायुक्त निरीक्षक संतोष जामरा व विशाल रेशमिया के साथ टीम पहुंची। कुलदीप ने ही दरवाजा खोला था।

- Install Android App -

लोकायुक्त टीम ने अपना परिचय दिया तो उसके होश उड़ गए। पुलिस को वहां से 22 हजार रुपये मिले। इसके अलावा 50 से अधिक बैंकों की पासबुक सहित बैंक, सचिव व सीएमओ की सीलें और कुछ कंस्ट्रक्शन साइट के बिल भी मिले हैं। सरकारी आवास पर सीएमओ का दोस्त मुकेश परमार भी उसके साथ था।