मकड़ाई समाचार हरदा |कलेक्टर संजय गुप्ता के निर्देशानुसार जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया । साँई मंदिर के पास इंदौर रोड़ स्थित खाद्य प्रतिष्ठान अग्रवाल मार्केटिंग का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान फ़ूड डिस्प्ले बोर्ड लगा होना नही पाया गया, जिसे तुरंत लगवाने के निर्देश दिए गए । विक्रय के लिए रखे हुए नमकीन और चाय के नमूने शुध्दता और गुणवत्ता की जाँच हेतु लिए गए । ततपश्चात इंदौर रोड़ स्थित कमल किशोर फ्लोर मिल का निरीक्षण किया गया । तैयार माल और रॉ मटेरियल देखा गया । पैकिंग आटे पर खाद्य लायसेंस नम्बर, बैच नम्बर, पैकिंग दिनांक इत्यादि की जाँच को गयी । मिलावट की जाँच हेतु एक मैदा का नमूना जाँच हेतु लिया गया, उक्त सभी नमूनों को जाँच हेतु प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा । जिला प्रशासन की टीम द्वारा लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जाँच की जा रही है
ब्रेकिंग
