मकड़ाई समाचार मसनगांव। खाने के उपयोग में आने वाले सोयाबीन का तेल के बाद अब पेट्रोल- डीजल और रसोई गैस के दामों में रोजाना हो रही है बढ़ोतरी। जिस से मध्यमवर्गीय परिवारों के बजट हील रहे है । सोयाबीन के तेल का दाम एक माह पहले 80-85 रुपए लीटर हुआ करता था । जो कि अब 115 रु. लीटर हो गया है । साथ ही डीजल तथा पेट्रोल के दामों में रोजाना वृद्धि हो रही है । रसोई गैस के दाम 100 रुपए तक बढ़ गए है । बढ़ती महंगाई के कारण ग्रामीणों को अपना गुजर बसर करना मुश्किल हो रहा है । किसानों को उपज के बाजिव दाम नही मिलने से कर्ज में डूब रहे है । किसानों का कहना है कि कंपनियों द्वारा निर्मित सामानों के दामों में रोजाना वृद्धि की जा रही है । लेकिन किसानों की फसल समर्थन मूल्य से कम पर मंडी में बिक रही है । इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है । रसोई गैस की कीमत 620 से बढ़कर 720 रुपए हो गई है । डीजल-पेट्रोल के दाम भी 93 रुपए व 83 रुपए से अधिक हो गए है ।
ब्रेकिंग
