jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

पेट्रोल पंप कर्मियों की दबंगई, शराब नहीं पिलाने पर ठेकेदार की कर दी पिटाई

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। नेहरू चौक स्थित पेट्रोल पंप कर्मियों ने गुरुवार की देर रात जमकर दबंगई की और शराब नहीं पिलाने पर ठेकेदार की पिटाई कर दी। सिविल लाइन क्षेत्र के राजेन्द्र नगर निवासी पार्षद के घर के पास रहने वाले गजेंद्र निषाद ठेकेदार हैं। गुरुवार की रात 12.30 बजे वे नेहरू चौक के पास पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने गए थे। उसी समय पेट्रोल टंकी में काम करने वाले युवक जिसका नाम वे नही जानते। उसने ठेकेदार को शराब पिलाने के बोला। उनके मना करने पर पेट्रोल पंप के मैनेजर व पेट्रोल पंप में काम करने वाले दो युवक आ गए और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान उनके सिर में पीछे तरफ से राड से हमला कर मारपीट कर दिए। आहत ठेकेदार ने इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

पहले भी हो चुकी है घटना

पेट्रोल पंप में कर्मचारियों के द्वारा मारपीट करने की पहले भी शिकायत मिली है। पेट्रोल भराने सहित छोटे मोटे विवाद के चलते कर्मचारी गुंडागर्दी करने लग जाते हैं। पूर्व में पुलिस पेट्रोल पंप में भी इस तरह की मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारियों की मनमानी बढ़ रही है।