jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, चार पकड़ में आए

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। शहर के दाना ओली क्षेत्र में बदमाशों व पुलिस के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए आंसू गैस का भी उपयोग किया। पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। बदमाशों के पास से भारी सख्या में अवैध हथियार व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस व बदमाशों के बीच में करीब 30 मिनट मुठभेड़ हुई। इस दौरान भारी संख्या में लोेग एकत्रित हो गए। साथ ही तीन थानों का पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी भी पहुंच गए।

घटनाक्रम के मुताबिक झांसी की शिवपुरी बाजार थाना पुलिस अपने यहां के वांटेड बदमाशों को दबोचने के लिए गुस्र्वार सुबह दानाओली के बैरागपुरा में आई। यहां पर पुलिस को सूचना थी कि विष्णु बाल्मीकि के घर में बदमाश छिपे हुए हैं। झांसी पुलिस ने जैसे ही विष्णु बाल्मीकि के घर पर छापा मारा तो एक बदमाश गेट पर ही पुलिस के हाथ लग गया। इसके बाद एक बदमाश को और दबोच लिया। मकान के अंदर दो बदमाश रह गए। इन बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायर भी कर दिए। इसके बाद झांसी पुलिस व बदमाशों के बीच में मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान झांसी पुलिस ने स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्वालियर के तीन थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ओर बदमाश जिस घर में छिपे हुए थे। उसे चारों तरफ से घेर लिया।

बदमाशों को निकालने घर में फेंका आंसू गैस का गोला 

जब बदमाश घर से निकल नहीं रहे थे तो पुलिस ने घर में आंसू गैस का गोला फैंक दिया। लेकिन इसके बाद भी वे घर से बाहर नहीं आए। इसके बाद एसपी ने बदमाशों को धमकी दी कि वे घर में बम फेंकने वाले हैं। जिससे घर के साथ वे भी उड़ जाएंगे। धमकी का असर हुआ और बदमाशों ने पुलिस के सामने सरेण्डर कर दिया। पकड़े गए बदमाशों में सद्दाम, कालू, गोलू व एक अन्य है। इनमें तीन झांसी के और एक शिवपुरी का है। पुलिस इन बदमाशों से अब पूछताछ कर रही है कि वे ग्वालियर में किस वजह से आए थे।

- Install Android App -

कट्टे व कारतूस मिले: पुलिस को बदमाशों के छिपने की जगह से तीन कट्टे व भारी संख्या में कारतूस मिले हैं। पुलिस ने सभी हथियारों को जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि बदमाश पहले भी पुलिस पर हमला कर चुके हैं।

मीडिया को बुलाने लगे बदमाश

घर के अंदर से बदमाश निकल नहीं रहे थे। उनका कहना था कि पुलिस उनका एन्काउंटर कर देगी। इसलिए वे पहले मीडिया केा बुला रहे थे। एसपी ने कहा कि मीडिया भी आ गई और आसपास दो हजार से अधिक लोग भी जमा है। इनके सामने वे एन्काउंटर नहीं करेंगे। यदि वे घर से नहीं निकलेंगे तो उनके ऊपर बम जरूर फेंका जाएगा। हालांकि पुलिस ने बदमाशों केा दूर से मीडिया के लोगों को जरूर दिखाया। जिससे उन्हें यकीन आ जाए।