jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

डेढ़ लाख तक पहुंचीं एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या, कोरोनाकाल में सबसे अधिक

मकड़ाई समाचार इंदौर। कोरोना काल में करीब दो महीने तक घरेलू यात्री उड़ानों के लिए बंद रहने वाले देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में दिसंबर में जबरदस्त इजाफा हुआ है। दिसंबर माह में करीब डेढ़ लाख यात्रियों ने सफर किया है। नवंबर की तुलना में यह संख्या करीब 50 हजार से अधिक है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआइ) द्वारा जारी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिसंबर 2020 में इंदौर एयरपोर्ट से कुल एक लाख 52 हजार 83 यात्रियों ने सफर किया है जबकि नवंबर में यह संख्या एक लाख 18 सौ एक थी। बीते साल दिसंबर की तुलना में अभी भी यात्रियों की संख्या कम है। उस समय इंदौर से दो लाख 76 हजार सात यात्रियों ने सफर किया था। रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2020 में इंदौर से कुल 1298 उड़ानों का परिचालन हुआ है जबकि दिसंबर 2019 में इसकी संख्या 41 प्रतिशत अधिक यानी 2199 थी। अधिकारियों के अनुसार अब कोविड के मामलों में कमी आने पर लोग विमान से यात्रा कर रहे हैं। जिसके कारण लगातार यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रबंधन को उम्मीद है कि अगले कुछ माह में फिर पहले की तरह ज्यादा यात्री सफर करने लगेंगे।

गौरतलब है कि कोरोना काल के पहले इंदौर एयरपोर्ट से औसतन हर माह करीबन ढाई लाख से अधिक यात्री सफर करते थे जबकि 90 से अधिक उड़ान रोजाना संचालित होती थी। इसमें दुबई की सीधी उड़ान भी शामिल थी, लेकिन अब धीरे-धीरे कंपनियां अपनी सुविधा के अनुसार फ्लाइट शुरू कर रही हैं। इससे फ्लाइट की संख्या बढ़ रही है।