jhankar
ब्रेकिंग
Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन के साथ दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

करीना कपूर खान दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

करीना कपूर खान दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अभिनेत्री को शनिवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 21 फरवरी को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। कपूर परिवार से जुड़ीं रिद्धीमा कपूर साहनी ने इसका ऐलान किया। इस खबर के सामने आने के साथ ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे पहले 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। तैमूर अभी चार साल का हो चुका है। इसके बाद पिछले साल अगस्त में करीना और सैफ ने ऐलान किया था कि उनके परिवार में एक और सदस्य आने वाला है। अब करीना कपूर खान अपनी पहली प्रेग्नेंसी बुक – Kareena Kapoor Khan’s Pregnancy Bible प्रकाशित करने के लिए तैयार हैं, जो 2021 में रिलीज़ होने वाली है।

- Install Android App -

करीना कपूर खान की ननद सबा पटौदी ने भी इंस्टाग्राम पर कपल को बधाई दी है। प्रेग्नेंसी के कारण करीना कपूर कुछ समय से फिल्मों से दूर रहीं। उम्मीद है कि अब वे जल्द अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट जाएंगी। करीना ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। इसमें आमिर खान मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के साथ आमिर-करीना की जोड़ी अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ के बाद एक बार एक साथ नजर आएंगे