jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

भारत 4G पर अटका, अमेरिका में 6G की तैयारी, LG के साथ मिलकर शुरु किया काम

भारत में अभी भी 4G टेक्नोलॉजी से ही काम चल रहा है और हाल ही में 5G की टेस्टिंग शुरु हुई है और उधर अमेरिका में 6G तकनीक पर काम शुरु हो गया है। आपको बता दें कि 6G टेक्नोलॉजी 5G की तुलना में तेज स्पीड से डेटा ट्रांसफर करेगा और यह कम विलंबता के साथ उच्च विश्वसनीयता प्रदान करेगा। LG इलेक्ट्रॉनिक्स ने जानकारी दी है कि उनकी कंपनी का एक वरिष्ठ शोधकर्ता 6G टेक्नोलॉजी के विकास के लिए उत्तर अमेरिकी मोबाइल टेक्नोलॉजी गठबंधन में एक कार्यकारी समूह का नेतृत्व करेगा।

- Install Android App -

कंपनी ने कहा कि LG के एक प्रमुख शोधकर्ता ली की-डोंग को इस महीने की शुरुआत में नेक्स्ट जी एलायंस में एप्लिकेशन वर्किंग ग्रुप का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें कार्य समूह का नेतृत्व करने के लिए दो साल का कार्यकाल दिया गया है, जो 6G से संबंधित एप्लिकेशन की जरूरतों को पूरा करेगा। Next G एलायंस को अमेरिका स्थित एलायंस फॉर टेलीकम्युनिकेशंस इंडस्ट्री सॉल्यूशंस (ATIS) ने पिछले अक्टूबर में 6G में मोबाइल टेक्नोलॉजी लीडरशिप को मजबूत करने के लिए लॉन्च किया था। इसके सदस्यों के रूप में दूरसंचार, सॉफ्टवेयर और सेमीकंडक्टर सेक्टर की 48 कंपनियों के साथ कुल छह कार्य समूह इस पर काम कर रहे हैं। LG का कहना है कि 2029 में 6G टेक्नोलॉजी के व्यावसायीकरण की उम्मीद है और 2025 से इसके मानकीकरण के लिए बातचीत शुरू हो जाएगी।

नेक्स्ट जनरेशन का दूरसंचार नेटवर्क यानी 6G, एंबिएंट इंटरनेट ऑफ एवरीथिंग (AIoE) के कॉन्सेप्ट को साकार कर सकता है, जो यूजर्स को बेहतर कनेक्टेड अनुभव प्रदान करता है। आपको बता दें कि भारत में फिलहाल 5G के टेस्टिंग शुरु हुई है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया समेत कई कंपनियां इस पर तेजी से काम कर रही हैं। उम्मीद है कि भारत के कुछ शहरों में इसकी सर्विसेज जल्द ही शुरू हो सकती है।