jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश आज 22- अक्टूबर - गुरुवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें  महाराणा सेना का प्रदेश स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम 25 अक्टूबर को हरदा में हाईवे पर चेकिंग के दौरान हादसा, कॉन्स्टेबल को लोडिंग वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत हरदा-मगरधा रोड पर हादसा: चलती ट्रॉली में पीछे से घुसी नई बाइक, युवक घायल 

पति की हत्‍या कर खुद भी फांसी पर झूल गई पत्‍नी

मकड़ाई समाचार धार। धार जिले के बाग कस्बे में बीती रात को एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी । पति -पत्नी के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते बीती रात को भी विवाद हुआ। ऐसे में पति-पत्नी दोनों एक कमरे में बंद हो गए और पत्नी राधाबाई ने धारदार हथियार से पहले तो अपने पति व शासकीय शिक्षक हरे सिंह चौहान पर हमला कर दिया।

- Install Android App -

उसका नाजुक अंग भी काट दिया । उसके बाद अन्य चोटे भी पहुंचाई। जिससे कि अधिक रक्तस्राव होने के कारण हरे सिंह की मौत हो गई । इधर महिला ने हत्या करने के बाद में साड़ी का फंदा बना कर उसी से आत्महत्या कर ली । जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना बीती रात की है।

बताया जा रहा है कि शिक्षक की एक और पत्नी थी और उसी को लेकर विवाद होता रहता था। थाना प्रभारी ने कहा कि बंद कमरे में विवाद चल रहा था और बाहर बच्चे चिल्ला रहे थे, लेकिन उनकी बच्चों की पुकार भी नहीं सुनी और हत्या की।