jhankar
ब्रेकिंग
🌟 आज का राशिफल | शनिवार, 1 अगस्त 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे… सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपय... इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौट... नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए यो... पूनम कायनेटिक का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन प... टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई

जंगल में नाबालिग लड़की का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी

मकड़ाई समाचार डिंडोरी। बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत भानपुर भर्राटोला के पास घने जंगल में एक नाबालिग लड़की की शव फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिली। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार लड़की भर्राटोला की रहने वाली थी। जिसको कुछ दिन पहले गांव का ही एक युवक बहला- फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया था। जिसके विरूद्ध परिजनों ने बजाग थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। कुछ दिन साथ में रहने के बाद आरोपी युवक अपने घर आ गया था।

- Install Android App -

जब लड़की आरोपी के यहाँ आई और कुछ देर बाद घर से लापता हो गई थी। जिसको गांव के आसपास रिश्तेदारों के पास ढूंढा जा रहा था, पर कहीं पता नहीं चल रहा था। आज सुबह कुछ ग्रामीणों को लड़की का लाश गांव के पास जंगल में पेड़ से लटका दिखा। जिसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा पुलिस थाना बजाग में दिया गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस मामले ने पंचनामा की कार्यवाही करते हुए मामले की जांच कर रही है। वही लड़की के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।