jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

युवक कांग्रेस ने बढ़ती महगाई को लेकर ज्ञापन सौंपा

डैनी उतपुरे मकड़ाई समाचार बैतुल मलताई :— बढ़ती मंहगाई के खिलाफ गुरुवार को विधायक सुखदेव पांसे एवम युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव मयूर जयसवाल के नेतृत्व मे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

- Install Android App -

गुरुवार को विधायक कार्यालय से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक पांसे के नेतृत्व में हाथ ठेले पर बाइक,सिलेंडर और खाने की तेल की कुप्पी रखकर जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां बढ़ती महंगाई,सरकारी संस्थाओं के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हरसिमरन प्रीत कौर को सौंपा। ज्ञापन में बताया भाजपा सरकार रेलवे स्टेशन,सरकारी उपक्रम,बिजली कंपनियों को उद्योगपतियों को बेचकर लाखों लोगों को रोजगार से वंचित कर रही है। डीजल पेट्रोल के भाव आसमान छू रहे हैं।

ज्ञापन में सहकारी संस्थाओं के निजीकरण पर अंकुश लगाने,पेट्रोल डीजल पर लगाए जा रहे भारी भरकम टैक्स को कम कर कीमत कम करने,गैस सिलेंडर की कीमत कम करने,बेरोजगार को रोजगार देने,सरकारी विभागों के रिक्त पदों पद पर भर्ती करने की मांग की गई। ज्ञापन देने के दौरान युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष निलेश साबले,बाबाराव ठाकरे,नितेश साहू, विजय शिवारे,भूषण देशमुख,सचिन लिखितकर,करण लिखितकर,हर्षल चरपे,रवि बारस्कर, सचिन बोहरपी,सूरज चरपे, प्रणव बारस्कर गजेंद्र साहू,पवन साहू सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।