jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

 फिरोजाबाद में डेंगू का कहर चार बच्चों समेत पांच की मौत

मकड़ाई समाचार फिरोजाबाद | मेडिकल कॉलेज के वार्ड में बुखार से पीड़ित भर्ती बच्चों की बृहस्पतिवार को डेंगू की प्राथमिक जांच कराई गई। इस दौरान 12 बच्चों में डेंगू के मिले। ये बच्चे अलग-अलग क्षेत्र के हैं। सीएमएस डॉ. हंसराज ने बताया कि वार्ड में बुखार से पीड़ित सभी बच्चों की किट से डेंगू की प्राथमिक जांच कराई गई है। इसमें से 12 बच्चों में डेंगू के संभावित लक्षण मिले हैं।सुहागनगरी में वायरल और डेंगू से लोग दहशत में हैं। कई दिनों से बुखार से पीड़ित चार बच्चों समेत पांच ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। अभी भी कई मोहल्लों में वायरल से लोग पीड़ित है। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने घर-घर जाकर मरीजों का हाल जाना। इस दौरान कैंप लगवाकर दवा का वितरण कराया गया।

- Install Android App -

 मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा   – इंद्रा नगर में बुखार से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार तड़के आठ वर्षीय रचना पुत्री विद्याराम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक रचना को कोई दिन से बुखार था। ठंड लगकर बुखार आ रहा था और डेंगू के भी लक्षण थे। तबियत खराब होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही बालिका की मौत हो चुकी थी।पीपल नगर निवासी छह वर्षीय संदीप कुमार पुत्र शैलेंद्र कुमार की भी बृहस्पतिवार को बुखार से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, संदीप भी कई दिन से बुखार से पीड़ित था। प्लेटलेट्स कम होने के कारण तबियत में सुधार नहीं हुआ।नगला अमान में 25 वर्षीय महिला नेहा यादव पत्नी पवन यादव की बृहस्पतिवार दोपहर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला का डेंगू का इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन महिला की हालत बिगड़ती चली गई। वहीं रहना निवासी जिगर (10) पुत्र बंटू सविता की भी बृहस्पतिवार शाम मौत हा गई। विगत कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने बताया कि डेंगू के लक्षण थे। प्लेटलेट्स काफी कम हो गई था। परिजनों ने बताया कि कृष्णा (16) को भी बुखार आ रहा है। वहीं संतनगर लाइनपार भावना (16) पुत्री दौजीराम की भी बृहस्पतिवार शाम मौत हो गई। विगत कई दिन से बुखार आ रहा था।