सुनील जाट की रिपोर्ट
मकड़ाई समाचार करताना । टिमरनी विकासखंड की ग्राम पंचायत गोंदागांव कला में सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओ के तहत ग्रामीणो के लिए सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण काम बहुत दिनों से अधूरा पड़ा हुुआ है। बाहर से तो लगता हैं पूरा कंपलीट हो गया मगर हकीकत में यह अंदर से अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। वहीं इसके आस पास भी साफ सफाई नही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस कार्य को लेकर अपनी कोई भी जबाबदारी नही निभा रहा है।एक दूसरे पर काम को टाला जा रहा है।मामले के संबंध में सहायक सचिव का कहना है कि सचिव को पता है उनसे मेरी बात हुई तो उनका कहना है कि मिस्त्री ने काम अटका रखा है काम की लागत 343000 कार्य पूर्ण बता रहे है। अधूरा सार्वजनिक 0 कार्य पूर्ण बता रहे है।।
बड़ा सवाल तो यह उठता है कि जब निर्माण कार्य अधूरा है तो सबंधित इंजीनियर व सरपंच सचिव ने इसकी राशि पूरी कैसे निकाल ली। यहां जनपद के अधिकारियों को भी गुमराह किया गया। और झूठी जानकारी पंचायत दर्पण पर भी दे दी गई है। यह जांच का विषय है। अगर इसके अलावा इस ग्राम पंचायत के प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास व शौचालयों की जांच की जाय तो यहां के निर्माण कार्य व विकास के दावों की सच्चाई सामने आ जायेगी।

