jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

MP में 400 किलो गांजा जब्त, पिकअप में नारियल के नीचे छिपाकर ले जा रहा था आरोपी

मकड़ाई समाचार अनूपपुर। गांजा के खिलाफ अनूपपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 लाख रुपए है। वहीं गांजा तस्करी कर रहे तस्कर मौके का फायदा भाग गए। पकड़ा गया गांजे का खेप छत्तीसगढ़ से अनुपपूर आ रहा था। जैतहरी थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई है।

दरअसल जैतहरी पुलिस को मुखबिर से गांजे की तस्करी की जानकारी मिली। सूचना पर जिला पुलिस एक्शन मोड में आकर वाहनों पर नजर रख रही थी। सूचना पर पुलिस ने आस्था पेट्रोल पम्प जैतहरी के पास एक पिकअप वाहन संदिग्ध हालत में रोड के किनारे खड़ा देखा। पिकअप चालक मौके से फरार था। वाहन की चेकिंग करने पर वाहन में कच्चा नारियल लोड मिला। नारियल हटाने पर प्लास्टिक की बोरी में लगभग 400 किलो गांजा रखा हुआ था।

- Install Android App -

गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 लाख रुपए है। पिकअप की कीमत 10 लाख रुपए है। इस तरह कार्रवाई के दौरान जब्त मशरूका की कीमत 50 लाख रुपए है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत पुलिस ने अपराध जब्त कर लिया है। पिकअप मालिक की तलाश की जा रही है।

कोतवाली पुलिस मे पकड़ा 43 किलो गांजा

एक अन्य मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस मे 43 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस को मुखबिर से जैतहरी से अनूपपुर की तरफ संदिग्ध वाहन की सूचना मिली। कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने हर्री-बर्री फाटक के पास चेकिंग के दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट आते देखी। चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने चालक को घेराबंदी कर ग्राम भगतबांध में पकड़ा लिया। कार से पुलिस ने 43 किलो गांजा जब्त किया। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख रुपए है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।