ब्रेकिंग
हरदा: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा: महिला मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्मजयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया... हंडिया: शराब माफिया ऑटो से भिजवा रहा अवैध शराब: हंडिया पुलिस ने देशी (लाल, सफेद) शराब व बियर के 141 ... सार्वजनिक भीड़ वाले इलाके में गड्डा दे रहा है बड़ी दुर्घटना का संदेश !  कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री फि... टिमरनी: कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह के ऑफिशियल पेज से मंत्री विजय शाह को समर्थन, अधिवक्ता ने कांग्रेस... मकड़ाई समाचार के "नाम" ने एक गरीब आदिवासी युवक की मदद की। रिपोर्टर ने चालान कटने से बचाया लेकिन हेलम... बागेश्वर बालाजी सुंदरकांड की शानदार प्रस्तुती पर झूम उठे श्रोतागण बड़ी डकैती की योजना बना रहे बदमाशो को राणापुर पुलिस ने दबोचा व अवैध हथियार और बाइक जब्त की! Big breaking news: टिमरनी:अवैध रेत चोर माफिया के हौसले बुलंद, छापामार कार्यवाही करने पहुंची राजस्व ट... कमलनाथ मुख्‍यमंत्री होते तो आज किसानों का कर्जा माफ हो जाता!  कर्जमाफी जैसे कई फैसलों से कमलनाथ ने ...

भोपाल में हिट एंड रन का आरोपित हुआ गिरफ्तार, कार भी हुई बरामद

मकड़ाई समाचार भोपाल। शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में शनिवार रात करीब 11:30 बजे विसर्जन के लिए जा रही दुर्गा माता की झांकी में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। कार की चपेट में आकर चल समारोह में शामिल एक लड़का गंभीर रूप से घायल हुआ। बताया जाता है कि आक्रोशित लोगों से बचने के लिए चालक ने कार को रिवर्स करके तेजी से निकाला, इससे उसकी चपेट में आकर तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। इसके बाद भीड़ ने जमकर हंगामा किया और कुछ देर के लिए रास्ता जाम कर दिया। भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा विसर्जन के लिए झांकी को रवाना किया। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि कार पर केरल का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा था। उसमें दो युवक सवार थे। रविवार सुबह पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। कार को भी जब्‍त कर लिया गया है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ऐसी ही घटना सामने आई थी, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने जुलूस में लोगों को कुचल दिया था। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक चांदबड़ में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए प्रेमपुरा घाट ले जाया जा रहा था। झांसी के साथ उत्सव समिति के अनेक लोग पैदल चल रहे थे। घटना के प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने बताया कि रात 11:30 बजे झांकी स्टेशन के सामने स्थित अशोक टी स्टाल के सामने पहुंची, तभी भारत टाकीज ब्रिज की तरह से तेज रफ्तार से आ रही कार के चालक ने कट पाइंट से तेजी से यू टर्न लिया। रफ्तार अधिक होने के कारण कार की चपेट में झांकी के साथ चल रहा रोशन महावर नाम का किशोर आ गया और बुरी तरह घायल हो गया।

- Install Android App -

इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस कार चालक के पास पहुंची, तभी भीड़ आक्रोशित होने लगी। मौके से निकलने के लिए चालक ने तेजी से कार रिवर्स ली। इससे तीन अन्य लोग जितेंद्र साहू, सुरेंद्र सेन व एक अन्य कार की चपेट में आकर घायल हो गए। उधर चालक तेज रफ्तार से कार चलाकर मौके से भागने में कामयाब हो गया था।

डीआइजी, एसपी मौके पर पहुंचे

घटना के बाद लोगों ने झाकियां मौके पर रोक दी। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने दुर्घटना के बाद आरोपितों को हिरासत में लेने के बजाय सुरक्षित निकलने का मौका दिया। घटना की सूचना मिलने पर डीआइजी इरशाद वली, एसपी साउथ साईं कृष्ण थोटा भी मौके पर पहुंच गए थे। हादसे में घायल रोशन को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाकी तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।