jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

पत्नी ने पति को बताई देवर की करतूत, बोली- अकेले में की छेड़खानी, जानिए आगे क्या हुआ

बरेली में भाभी को अकेला पाकर देवर छेड़छाड़ पर आमादा हो गया। भाभी ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि देवर ने मारपीट की और भाग खड़ा हुआ। अगले दिन पत्नी ने पति को आप बीती सुनाई। जिसके बाद पति पत्नी को लेकर इज्जतनगर थाने पहुंचा। मामले में इज्जतनगर पुलिस ने आरोपित देवर के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

- Install Android App -

इज्जतनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि पति घर नहीं थे। लिहाजा, 20 नवंबर को बदायूं निवासी देवर घर पर पहुंचा और रुकने की बात कही। आरोप है कि देर रात करीब 11 बजे आरोपित देवर का दुस्साहस बढ़ गया और वह छेड़छाड़ पर आमादा हो गया। विरोध किया तो आरोपित मारपीट पर उतारू हो गया। जिसके बाद उसने भाभी की पिटाई कर दी। जिसमे महिला का चोटें आईं हैं। बचाव का शोर मचाने पर आरोपित भाग खड़ा हुआ। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।