के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार ,सिवनी मालवा।नगर सहित आंचलिक क्षेत्र में शनिवार से अचानक कड़ाके की ठंड से लगने लगी दिन भर सर्दी से कंपा देने वाली ठंडी अचानक आ गई हवाओं का कहर जारी रहा।
दिन भर आसमान पर घने बादल छाए रहने के बाद भी सुबह से ही हवा में ठंडक घुली रही। ठंड से बचने के लिए नागरिकों व ग्रामीणों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया दिनभर बाजार में भी घूमने वाले नागरिक व ग्राहक गर्म कपड़ों में नजर आए मौसम विभाग का मानना है कि रविवार को तापमान गिरेगा जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।कड़ाके की ठंड में भी नगर पालिका के अलाव कही नजर नही आ रहे है, जबकि अब केवल ठंड के लिए लोगो को आग का ही सहारा लेना पड़ रहा है।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए चौराहों पर अलाव जलाने लगे हैं लेकिन प्रशासन के अलाव कही नजर नही आ रहे है। सर्दी के दौरान बाजारों से रौनक चली गयी है, दुकानदार दिन भर सर्दी से बचने के लिए आग जलाकर तापते रहते है। नागरिक राधे-राधे ने बताया की भयंकर सर्दी के चलते पानी भी बर्फ जैसा हो गया है। सर्द हवाओं से बचने के लिए दिनभर गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है।,
इनका कहना है।
ठंड से नागरिकों को कोई भी परेशानी नहीं आने देंगे प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की जाएगी।
अखिल राठौर SDM ,सिवनी मालवा।,
नगर पालिका प्रशासन के द्वारा लकड़ी की व्यवस्था की जाएगी लकड़ी को चौक चौराहों पर रखकर जलाई जाएगी जिससे नागरिकों को ठंड से बचाया जा सके।
राकेश मिश्रा मुख्य नगर पालिका सिवनी मालवा।

