मकड़ाई समाचार हरदा। होशंगाबाद खंडवा स्टेट हाइवे पर 16 दिसंबर को सड़क हादसे में घायल 5 साल की बालिका साक्षी पिता राहुल ठाकुर की शनिवार को इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भिरंगी निवासी साक्षी अपनी मां विमला बाई पति राहुल ठाकुर (20), मामा सत्यनारायण 18 के साथ गुरुवार को बाइक मांदला से आ रही थी। इसी दौरान मांदला के पास स्टेट हाइवे पर महिला की साड़ी बाइक के पिछले पहिए में फंस गई। इसमें मां और बेटी दोनों गिर गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साक्षी को अंदरूनी चोटें आईं। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। देर रात तक बालिका को होश नहीं आने पर उसे इंदौर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ब्रेकिंग
