jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

हरदा : कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्कूलों में टीकाकरण की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा जिले में भी सोमवार से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का वैक्सीनेशन प्रारम्भ हो गया है। कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने मंगलवार को गर्ल्स मिडिल स्कूल और उत्कृष्ट विद्यालय जाकर 15 से 18 वर्ष आयु के विद्यार्थियों के वेक्सीनेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने स्कूल में टीका लगवाने वाले विद्यार्थियों को बिस्किट पैकेट भी वितरित किये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस दौरान शिक्षको को निर्देश दिये कि स्कूलों में 15 से 18 वर्ष आयु का कोई भी बच्चा आए चाहे वह स्कूल में पढ़ता हो या न पढ़ता हो, उसका टीकाकरण अवश्य किया जाए।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री गुप्ता ने उत्कृष्ट विद्यालय के हॉल में रात्रि तक टीकाकरण कराने की व्यवस्था के लिये निर्देशित किया ताकि कोई भी विद्यार्थी या 15 से 18 वर्ष आयु का कोई बच्चा स्कूल समय के बाद भी आए तो उसका टीकाकरण किया जा सके। गर्ल्स मिडिल स्कूल में कलेक्टर श्री गुप्ता ने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी खुद भी टीका लगवाएं तथा औरों को भी टीका लगवाने के लिये प्रेरित करें। उन्होने कहा कि यदि घर में किसी को अभी तक टीका नहीं लगा हो तो उसे भी टीकाकरण केन्द्र तक लाने के लिये विद्यार्थी प्रेरित करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने विद्यार्थियों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करने की समझाईश भी दी।