मकड़ाई समाचार बैतूल
भारतीय जनता पार्टी मंडल घोड़ाडोंगरी के भाजपा अध्यक्ष राजेश महतो की कार्यप्रणाली कभी विवादों में नहीं रही एक मंझे हुए सुलझे नेता के रूप में उनकी छवि को देखते हुए क्षेत्र में उनको सांसद दुर्गादास उइके ने अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल के अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि राजेश महतो के जन्मदिन के दिन ऐसा ही वाकया मंगलवार के दिन देखने को मिला जब भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो ने घोड़ाडोंगरी के ग्रामीण ढानो से बिजली विभाग की समस्या लेकर आए गरीब आदिवासीयो की समस्या सुनी, फिर उनके जन्मदिन के अवसर का केक काटा आदिवासी नेता वासु प्रधान के साथ करीब दर्जनभर गरीब आदिवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष से बिजली विभाग की मनमानी के विरोध में मिलने आए थे जहां उन्होंने सांसद के नाम अपना ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि राजेश महतो को दिया अपने ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में पहले लॉकडाउन के समय बिजली विभाग के द्वारा ना तो मीटरों की रीडिंग ली गई थी और वर्ष 2022 फरवरी में मनमाने रूप से सभी को मनमाना बिल थोप दिया गया।
जिन गरीब परिवारों का बिल प्रतिमाह ₹100 ₹200 आता था उन परिवारों का बिजली विभाग की मनमानी के चलते बिल 2000 से ₹3000 आ गया ऐसी स्थिति में गरीब आदिवासियों के जीवन के वैसे ही लाले पड़े हुए हैं वही बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा मार्च एंडिंग है बोलकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है व बिजली काटने की धमकी रंगदारी पूर्वक खासकर गरीब आदिवासियों को दी जा रही है इसके उलट घोड़ाडोंगरी के रसूखदार लोग जिनके घरों में भी बिल बढ़ कर आए हैं परंतु उनकी राजनीतिक पकड़ और रुतबे के चलते बिजली विभाग के कर्मचारी उनके घर उनको सलाम ठोक कर गरीब परिवारों को धमकाने निकल पड़ते हैं बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही की जा रही है।
जिसको लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि राजेश महतो ने आदिवासियों समस्या सुनकर तत्काल दूरभाष पर क्षेत्रीय सांसद श्री दुर्गादास उइके से बात कर बिजली के बिलों को किस्तों में भरने की बात कही है। ज्ञापन देने वालों में वासु प्रधान,निलेश ताराम,लोकेश टेकाम, नवीन धुर्वे,प्रशान्त उईके,गोविंद तुमडाम,सन्तोष इवने,रैदास धुर्वे सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

