jhankar
ब्रेकिंग
किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा

उत्साह के साथ मनाया गणगौर पर्व, नम आँखों से माता को दी विदाई

सुनील पटल्या बेड़िया। निमाड़ का लोकप्रिय गणगौर पर्व बड़ी घूम धाम से मनाया गया। पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण पर्व सीमित रूप से मनाया गया था। लेकिन इस वर्ष हिन्दू समाज मे बड़े उत्साह के साथ पर्व को मनाया गया। चार दिनी पर्व में मन्नत धारी श्रद्धालुओं द्वारा मंगलवार को रथ बौढाकर माता को घर पर लाए। वही बुधवार को नगर में सार्वजनिक रूप से रथ बौढाकर शंकर मंदिर में लाए गए। इस दिन महिलाओ द्वारा पाती खेलकर झलारिया भी दिए जाते है। शाम को माता को नई बाड़ी में बेंड बाजे के साथ नाचते गाते हुए ले जाते है। रास्ते पर केथवास परिवार, राजेंद्र नामदेव मित्र मंडल, मॉर्डन दूध डेयरी, राधे राधे मित्र मंडल आदि द्वारा पानी, सर्बत व बादाम शेके श्रद्धलुओं को पिलाया गया। साथ ही गुरुवार शाम को नई बाड़ी में ज्वारों को गले मिलकर नम आंखों से माता को विदाई दी गई। वही नई गणगौर बाड़ी पर सहयोग देने वाले समाजेसवीओ का स्वागत कर सम्मानित किया गया।