jhankar
ब्रेकिंग
महात्मा गांधी जयंती पर गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कन्या पूजन कर बालिकाओं का किया सम्मान गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों का स्मरण गांधी जयंती पर पौधरोपण और सफाई मित्रों का सम्मान, सिराली में विविध कार्यक्रम सोमलवाड़ा में अवैध शराब बंद कराने महिला थाने पहुंची  हंडिया : सुबह सबसे पहले अस्पताल पहुंचते हैं, ताकि मरीजों को मिले साफ माहौल; हंडिया में ‘स्वास्थ्य मि... हंडिया : सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर हंडिया में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, पार्किंग से स्वास्थ्य ... कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर

Accident News : निजी स्कूल बस पलट गई, जिससे 12 बच्चे घायल हो गए

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बीकानेर। बज्जू कस्बे से करीब 30 किमी दूर आरडी 860 के पास गुरुवार सुबह एक निजी स्कूल बस पलट गई। जिससे 12 बच्चे घायल हो गए। बस माणकासर की ओर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। बरसलपुर ब्रांच की आरडी 20 के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। एक अभिभावक भी जख्मी हुआ है। सभी को बज्जू के सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना को लेकर परिजन लक्ष्मण निवासी आरडी 29 बरसलपुर ब्रांच ने बस चालक देवेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। हादसे की सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी रणजीत बिजारणियां, सीओ कोलायत अरविंद कड़वासरा, कांग्रेस नेता भागीरथ तेतरवाल, डॉ. कोजाराम धतरवाल, सुरेश तेतरवाल, श्रवण पूनियां, राजाराम पूनियां आदि मौके पर और अस्पताल पहुंचे।