मुंबई। इंस्टाग्राम पर हाल ही में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह जिम में कड़ी मेहनत करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अक्षरा ने कार्डियो, वेट ट्रेनिंग और फ्लेक्सिबिलिटी एक्सरसाइज का कॉम्बिनेशन दिखाया। इसके अलावा वह बैटल रोप, स्क्वैट्स, लंज, पुश-अप्स, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट जैसे हैवी वर्कआउट करती हुई दिखाई दीं। वीडियो के बैकग्राउंड में एनर्जी से भरपूर गाना ‘बवाल’ चल रहा है, जो पूरे वर्कआउट को और भी आकर्षक बना रहा है। अक्षरा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “अपनी लिमिट्स तोड़ने का मजा ही अलग है।” इसके साथ उन्होंने फायर इमोजी भी जोड़ा, जो उनके जोश और फिटनेस के प्रति समर्पण को बखूबी दर्शाता है। फैंस ने इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दी और अक्षरा की मेहनत की खूब सराहना की। एक यूजर ने कमेंट किया, “आपने यह साबित कर दिया कि खूबसूरती के साथ फिटनेस भी उतनी ही जरूरी है।” इसके अलावा अक्षरा ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह शूट के लिए तैयार होती दिखीं।
तस्वीरों में उन्होंने लाइट कर्ली हेयरस्टाइल के साथ कई पोज दिए। उनके इस लुक को फैंस ने बेहद स्टाइलिश और आकर्षक बताया। हालांकि एक फोटो में उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई भी नजर आई। इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा, “थोड़ा दर्द, थोड़ा ग्लैम… और शूट के लिए फुल ऑन तैयार!” उनकी इस पोस्ट ने फैंस को खासा प्रभावित किया। तस्वीरों और वीडियो पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक फैन ने लिखा, “हाथ में ड्रिप है, लेकिन फिर भी शूट कर रही हो… आपकी लगन और मेहनत को सलाम।” वहीं दूसरे फैन ने कहा कि अक्षरा सिंह ने यह दिखा दिया है कि फिटनेस और प्रोफेशनलिज्म दोनों को संतुलित करना ही असली स्टारडम है।

