jhankar
ब्रेकिंग
उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया कलेक्टर की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

नर्मदा नदी : हंडिया नेमावर जिले को जोड़ने वाला पुराना पुल बंद, नए पुल से निकलेंगे यात्री वाहन और पैदल यात्री

हंडिया। हरदा और देवास जिले को जोड़ने वाले नर्मदा नदी पर स्थित 52 वर्ष पुराने पुल को प्रशासन ने रविवार को बंद कर दिया। नेशनल हाईवे 47 पर हंडिया में स्थित इस पुल की मरम्मत का कार्य शुरू होने वाला है।

पीडब्ल्यूडी (राष्ट्रीय राजमार्ग) के एसडीओ आदेश अग्रवाल के अनुसार, पुल की रेलिंग कई जगहों से टूटी हुई है। साथ ही पुल पर गड्ढे हो गए हैं और कुछ स्थानों पर बेरिंग बदलने की आवश्यकता है। मरम्मत कार्य में पुल की बेरिंग और सड़क का काम किया जाएगा।

 

- Install Android App -

प्रशासन ने पुल के दोनों तरफ बैरिकेड्स लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया है। यातायात को सुचारू रखने के लिए फोरलेन बायपास पर बने नए पुल को विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इंदौर से नागपुर जाने वाले वाहन इसी नए पुल से गुजरेंगे।

 

अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य में लगभग दो महीने का समय लगेगा। इसके बाद पुल को वाहनों के लिए सुरक्षित बनाकर फिर से खोल दिया जाएगा।